संजीव शर्मा.
तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी के0 बालाजी ने प्राप्त शिकायतों का समय सीमा अंतर्गत गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 53 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।
उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री जी प्राथमिकताओं में से एक है, इसलिए सभी अधिकारी समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण उपरान्त शिकायतकर्ता के मोबाईल पर काॅल कर उसकी संतुष्टि भी जानी जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त अन्य शिकायतों में चकरोड व भूमि से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाईश कराने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने सहित 53 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुयी जिसमें से 08 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम मवाना कमलेष गोयल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त हुई 53 शिकायतों में से 8 का मौके पर ही निस्तारण






