हरिद्वार के जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने ली संविधान की शपथ




Listen to this article

नवीन चौहान
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलायी।
उन्होंने शपथ दिलाते हुए संविधान के अनुसार काम करने को प्रेरित किया। उन्होंने संविधान की रुपरेखा के बारे में बताया। बताया कि सभी नागरिकों को प्रत्येक क्षेत्र में स्वतंत्रता, समानता का अधिकार दिया गया है। भारतीय संविधान विश्व का सर्वाधिक व्यापक संविधान है। मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां थीं। वर्तमान में संविधानिक संशोधनों के बाद इसमें 395 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां है। हमारा संविधान इंग्लैण्ड, अमेरिका, कनाड़ा, आयरलैण्ड देशों का सम्मिश्रण है। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान में आस्था रखते हुए कार्य करने को शपथ ली।

हरिद्वार में संविधान की शपथ लेते हुए प्रशासनिक अधिकारी