कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम सी रविशंकर के कार्यो को सराहा




नवीन चौहान
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने हरिद्वार प्रशासनिक टीम का कुशल नेतृत्व करते हुए कोरोना संक्रमण काल में सराहनीय कार्य किया। लॉकडाउन के दौरान 24 घंटे मोबाइल फोन व व्हाट्सएप पर जनता की समस्याओं को सुना, समझा और उनका तत्काल निराकरण कराया। गरीबों के घरों में राशन, दवाईयां और यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था को बनाने में महती भूमिका अदा की। जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने और उनका मनोबल बढाने का कार्य किया। इसी के साथ उन्होंने पुलिस बल को जनता की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी सी रविशंकर आपदा की इस घड़ी में कुशल प्रशासक के रूप में उभरे। जिलाधिकारी के इस उल्लेखनीय कार्य की प्रशंसा खुद उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की।
गुरूवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कोरोना वॉरियर्स का सम्मान देने प्रशासनिक अधिकारियों को पहुंचे। पुरस्कार वितरण के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कोरोना महामारी के दौरान बहुत सराहनीय कार्य किया। उन्होंने जनता की हरसंभव मदद की। उन्होंने कहा कि जब पांचों अंगुली मिल जाती है तो मुटठी बन जाती है। उसी प्रकार प्रशासनिक टीम ने एक यूनिटी के तौर पर कार्य किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के शुरूआती दौर में हरिद्वार में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। अधिकारियों को जब भी फोन किया जाता तो रेस्पांस मिलता था। प्रशासनिक टीम को इसी प्रकार कार्य करते हुए कुंभ को दिव्य और भव्य बनाना है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी लकीर खीच दी है। उस लकीर को छोटा करना संभव नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देशों का पालन करते हुए कुंभ के सफल आयोजन की व्यवस्था की जायेगी। सेवा का कार्य सम्मान के लिए नही किया जाता है। अच्छा कार्य करना अपने आप में ही सेवा है। सतपाल महाराज ने जिला प्रशासन की टीम की सराहना की और भविष्य में ही इसी प्रकार तालमेल बनाकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के इस सम्मान को पाने के बाद अधिकारियों में उत्साह का संचार हुआ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *