जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी दीपावली की शुभकामनाएं




Listen to this article

हरिद्वार
हरिद्वार के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए राज्य की निरंतर प्रगति और जनता के कल्याण के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमित चौहान के शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में एकता, सहयोग और सद्भाव के मूल्यों को सशक्त करता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस अवसर पर राज्यवासियों से स्वच्छ, हरित और पर्यावरण–अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “हर दीप जलाने के साथ हम अपने भीतर आशा, आत्मविश्वास और उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य का संकल्प भी जलाएं।”
इस दौरान अमित चौहान ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि जिला पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने और जनसेवा के हर प्रयास में वे सदैव तत्पर रहेंगे। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण और आत्मीय संवाद के बीच दोनों ने एक-दूसरे को दीपावली पर्व की मंगलकामनाएं दीं।