न्यूज 127.
नए निवार्चित नगर निगम बोर्ड ने आज शपथ ली। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने महापौर किरण जैसल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी, जबकि पार्षदो को महापौर ने शपथ दिलायी।
शपथग्रहण समारोह ऋषिकुल मैदान में आयोजित किया गया। सुबह साढ़े बारह बजे शुरू होने वाला शपथग्रहण समारोह देर से करीब दो बजे शुरू हुआ। मंच पर मौजूद निर्वाचित महापौर को जिलाधिकारी ने शपथ दिलायी। जिसके बाद पार्षदों को महापौर ने शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर पति सुभाषचंद, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता और नगर निगम अधिकारी मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद मेयर किरण जैसल सबसे पहले मायापुर मंदिर पहुंची और यहां पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह अपने कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने पहली बार अपनी कुर्सी ग्रहण की।
किरण जैसल को DM ने दिलायी महापौर पद की शपथ, पार्षदों की भी हुई शपथ


