नवीन चौहान.
हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल प्रातः काल से ही हो रही बारिश पर निरंतर नजर रखे रहे और अधिकारियों से लगातार सम्पर्क बनाये हुए उन्हें दिशा निर्देश देते रहे।
जैसे ही अधिकारियों ने उन्हें रानीपुर मोड, भगतसिंह चौक, बहादराबाद बाल्मिकी बस्ती. लाटूवाला व कृष्णानगर कनखल, दीप पब्लिक स्कूल बहादराबाद के समीप, भारत माता मंदिर के पास रानीगली, हरिद्वार बस स्टैण्ड, मॉडल कॉलोनी में पानी घुसने के अलावा देवपुरा पुलिया के पास मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना उन्हें दी तो उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी स्वयं जल भराव वाले इलाकों, नाले-नालियों आदि का निरीक्षण करते हुए ऋषिकुल देवपुरा पुलिया के पास क्षतिग्रस्त हुए मकान का जायजा लिया व क्षतिग्रस्त आवास को खाली कराने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
- सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल ने जमकर खेली कार्यकर्ताओं संग फूलों की होली
- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
- पार्षद सुमित त्यागी ने जन्मदिन पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो नई गाड़ियों का तोहफा
- नाबालिग के अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार




