बारिश की बौछारों के बीच कांवड मार्ग पर निकले DM-SSP








Listen to this article

न्यूज 127.
बारिश की बौछारों के बीच जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा श्रावण शिवरात्रि के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत जनपद के महत्वपूर्ण कांवड़ मार्गो का भ्रमण किया गया। इस दौरान डयूटी पर मुस्तैद मिले पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने पुरस्कृत किया।
सोमवार 22 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे श्रावण शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन ताडा द्वारा श्रावण शिवरात्रि पर्व के प्रथम सोमवार को देखते हुए जनपद के कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्गों से गुजर रहे शिवभक्तों/ कांवड़ियों से बात की और उनके कुशलक्षेम के बारे में जानकारी कर सुरक्षा का विश्वास दिलाया। कांवड़ मार्गों पर ड्यूटी पर लगे पुलिस बल से कुशलता के बारे में जानकारी कर कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर सतर्कता के साथ डयूटी कर रहे पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया। एसएसपी ने सतर्क डयूटी करने पर उप निरीक्षक महेश कुमार थाना जानी, मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार थाना जानी, मुख्य आरक्षी मुकीम अहमद थाना फलावदा, आरक्षी प्रीतम सिंह थाना जानी को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया।