डीएन कॉलेज में मतदान के दौरान ऐसा दिखा नजारा




Listen to this article

आकाश कुमार, मेरठ। डीएन डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को छात्र संघ के लिए मतदान हुआ। मतदान के दौरान छात्र—छात्राओं में अपना वोट डालने को लेकर काफी उत्साह दिखायी दिया। प्रत्याशी वोट डालने आ रहे छ़ात्रों से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए दिखायी दिये। मतदान को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मेन गेट और अंदर पुलिस कर्मी कॉलेज स्टाफ के साथ मौजूद रहे। पहचान पत्र देखकर ही छात्रों को वोट डालने का अधिकार दिया गया। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से 2 बजे तक चली। देर शाम तक मतदान के परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे।

 

c1 c2 c3 c4 c5