पीएम मोदी के संकल्प को आगे बढ़ा रही डीएवी की बेटियां, जानिये पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में डीएवी की बेटियों ने खेल प्रतिभा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का दम दिखाकर डीएवी प्रबंधकर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान डॉ पूनम सूरी व उनकी धर्मपत्नी मणि सूरी के दिल में अमिट छाप छोड़ी है। इन बेटियों ने पंचतत्वों से बने शरीर में अग्नि, जल, वायु और आकाश की अद्भुद प्रस्तुत देकर आत्मविभोर कर दिया। इन प्रस्तुति को देखकर डॉ पूनम सूरी और उनकी पत्नी मणि सूरी मंत्रमुग्ध हो गई। उन्होंने डीएवी की बेटियों को जीवन में शिखरता पर पहुंचकर डीएवी के साथ-साथ भारत देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित करने का आशीर्वाद दिया। डीएवी की ये बेटियां इस कार्यक्रम से पूर्व भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल भी जीत चुकी है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने डीएवी के बेटियों की प्रशंसा करते हुये भारत को सिरमौर बनाने की काफी उम्मीदे जगाई थी।IMG_20171221_131507 (1)
आर्य समाज के नियमों पर चलने वाले डीएवी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में भारत के अग्रणी संस्था है। डीएवी स्कूल विद्यार्थियों को आर्य बनाने का कार्य करती है। आर्य समाज की इस संस्था में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने की सीख दी जाती है। अंग्रेजी शिक्षा के साथ भारत की ऋषि मुनियों की परंपरा का ज्ञान दिया जाता है। वेदों के ज्ञान से ओतप्रोत डीएवी के बच्चे सार्वजनिक जीवन में हर चुनौती का सामना करने के लिये आत्मनिर्भर बनते है। इस डीएवी की बेटियों ने विश्व पटल पर कई बार भारत का मान बढ़ाया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डीएवी संस्था से खासे प्रभावित है। IMG_20171221_120832 (1)पीएम मोदी ने खुद प्रधान डॉ पूनम सूरी के शिक्षा के मंदिरों में भारत निर्माण के कार्यो की प्रशंसा की थी। उन्होंने डीएवी संस्था को गंगा सफाई अभियान और भारत स्वच्छ मिशन का संकल्प दिया था। यही कारण है कि डीएवी संस्था के तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गंगा सफाई और स्वच्छ भारत मिशन को प्रमुख तौर पर प्रस्तुत किया जाता है। हरिद्वार डीएवी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक बार फिर इन मिशन को दोहराकर देश में एक संदेश देने का कार्य किया। डीएवी स्कूल की इस अनूठी पहल को आगे बढ़ाने का कार्य डीएवी की बेटियां कर रही है। न्यूज127डॉट कॉम डीएवी की इन बेटियों के जज्बे को नमन करता है।IMG_20171221_121914



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *