भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के आगमन से पूर्व डॉ निशंक करेेंगे स्वागत तैयारियों की समीक्षा




Listen to this article

नवीन चौहान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के आगमन से पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक आज शाम करीब साढ़े पांच बजे हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर  भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत सम्मान के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। केंद्रीय मंत्री हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे डॉ निशंक जी भाजपा कार्यालय हरिद्वार पहुंच रहे है। इस दौरान भाजपा के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष व तमाम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेंगी।