उत्तरकाशी में भूंकप से डोली धरती, दहशत में घर से बाहर निकले लोग




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और उसके आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए। जिसके बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

फिलहाल भूकंप के झटकों से जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आयी है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पहले सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे। इसके बाद दोबारा 8 बजकर 19 मिनट पर फिर झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही।

भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे उत्तरकाशी में बताया जा रहा है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं।