न्यूज 127.
रुड़की क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। यहां खेत में गई एक महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से महिला की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य महिलाएं भी घायल होने की जानकारी सामने आयी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचा दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली गंग नहर क्षेत्र के पाडली गुर्जर गांव में कुछ महिलाएं गेहूं की बाली बिनने के लिए खेत में गई थी, तभी महिलाओं पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें एक वृद्ध महिला को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला। दो अन्य महिला भी कुत्तों के हमले में घायल हुई हैं। गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग मृत महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है।