नशे के सौदागरों के कोर्ड वर्ड, गांजे का ‘जियो’ और कोकीन का नाम ‘घी’




Listen to this article

न्यूज 127.
पुलिस एक ऐसे नशा तस्कर के गिरोह को खुलासा किया है जो नशे का अवैध कारोबार व्हाट्सएप के जरिए तस्कर करते थे। ग्राहकों को नशे का सामान सप्लाई करने के लिए बकायदा डिलीवरी बॉय रखा हुआ था। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सक्रिय था। थाना मंडुवाडीह थाना पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे का नाम जियो और कोकीन का नाम घी रखा हुआ था। एक निर्माणाधीन होटल में तस्करों ने अपना ठिकाना बनाया हुआ था।

पुलिस ने छापेमारी कर 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, अवैध शराब, 10 लाख कीमत का गांजा, अवैध तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।