पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़ दो गोली लगने से घायल




Listen to this article

न्यूज 127.
देर रात पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टैंपों चालक को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत एक विक्रम टेंपो में सवार तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने पर टेंपो से उतर के दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान व फैसल निवासी बिजनौर को पुलिस फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी। पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया तथा टेंपो चालक अभियुक्त असलम निवासी बिजनौर को गिरफ्तार किया, घायल बदमाशों को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश 21/22-5-24 की रात्रि में मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गोकशी की घटना में शामिल थे। आज भी गोकशी करने के इरादे से आए थे। पुलिस पार्टी द्वारा घेरे जाने पर पुलिस पर इनके द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस ने टेंपो चालक असलम को भी गिरफ्तार कर उसके टेंपों को अपने कब्जे में ले लिया है। बदमाशो के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, एक चापड, एक चाकू बरामद हुआ है।