योग में महिलाओं की भागीदारी की मिशाल बन रहा गंगा नगर




न्यूज 127.
योग विज्ञान संस्थान के सहयोग से गंगानगर ए ब्लॉक टंकी वाले पार्क में प्रतिदिन सुबह महिलाएं एक साथ मिलकर योगाभ्यास कर रही हैं। यहां की खासियत यह है कि योग सत्रों में भाग लेने वाली महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है और सत्रों का संचालन भी महिलाएं ही कर रही हैं।

योग साधक डॉ अभिषेक डबास ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर, पिछले कुछ दिनों से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान योग कक्षाओं में प्रतिदिन नई-नई योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे भाग लेने वाली महिलाओं का उत्साह और बढ़ रहा है।

योग विज्ञान संस्थान की प्रशिक्षित महिला शिक्षिकाओं गीता जी, सुलेखा जी एवं शोभा जी द्वारा संचालित इन योग कक्षाओं में महिलाओं को न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहने के विभिन्न उपाय सिखाए जा रहे हैं। योग सत्र में शामिल होने वाली महिलाओं का कहना है कि यह पहल न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस योग अभ्यास कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल महिलाओं को फिट और स्वस्थ बनाना है, बल्कि आने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का सफल आयोजन सुनिश्चित करना भी है। योग विज्ञान संस्थान और स्थानीय महिलाओं की इस अद्वितीय पहल का असर यह हो रहा है की ज्यादातर महिलाएं सुबह इन कक्षाओं में आकर योग कर रही है इससे ऐसा लगता है कि योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति का आगाज कर रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *