न्यूज 127.
पर्यावरण प्रेमी हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश के प्रथम गांव माणा से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा कि वह पर्यावरण सबकी चिंता का विषय है। देश की जनता इसके प्रति जागरूक हो रही है। इस जागृति को हम कैसे आगे बढ़ा सकते हैं इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए।
उन्होंने कहाकि प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले हम स्वंय यानि मनुष्य ही हैं। वैज्ञानिक मिट्टी नहीं बना सकते। यह कार्य प्रकृति ही करती है। भूमि को उपजाऊ बनने में हजारों साल लगे हैं। लेकिन हम कचरा फेंककर पर्यावरण दूषित कर रहे हैं। फसलों में केमिकल का इस्तेमाल करने से भी पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। गोमुख यदि मैला हुआ तो गंगा कैसे साफ होगी। सबसे पहले गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हमें ही जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि बरगद और पीपल के पेड़ को सर्वाधिक संरक्षित करने की आवश्यकता है।



