देश की प्रथम महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन




Listen to this article

नवीन चौहान
भारत की प्रथम महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सोमवार की देर रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। बेहद व्यवहार कुशल कंचन चौधरी भट्टाचार्य साल 2004 में उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनी थी। साल 2014 में उन्होंने आप पार्टी के टिकट पर हरिद्वार सीट लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हारने के बावजूद जनता का दिल जीत चुकी थी।
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन की पुष्टि की है। 1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने साल 2004 में उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं। 31 अक्टूबर 2007 को कंचन चौधरी पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुईं। लेकिन हरिद्वार से उनको बेहद लगाव रहा। मां गंगा के तट पर उनका आपा जाना लगा रहता था। यही कारण रहा कि मां गंगा के तट पर उनका एक आशियाना भी रहा। कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने पुलिस व्यवस्था को बेहद बनाने के लिए और उत्तराखंड पुलिस में अभिनव प्रयोग किए। उनकी सादगी का हर कोई कायल रहा। उनके निधन से पूरा उत्तराखंड शोकाकुल है।