मुसलमानों को बहकाने का काम कर रहे कुछ लोग, सुनिए पूर्व आईपीएस की बात








Listen to this article

नवीन चौहान
एनआरसी के मुददे को लेकर देश में तमाम स्थानों पर असामाजिक तत्व लगातार प्रदर्शन कर रहे है। एनआरसी की गलत व्याख्या करके भोले—भाले लोगों को उकसाने का कार्य कर रहे है। देश में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए जा रहे है। लेकिन मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर व पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने एनआरसी को लेकर स्पष्ट बयान दिया है। उन्होंने बताया कि नागरिकता संसोधन अधिनियम जो बनाया गया है। वो इस देश में रहने वाले किसी भी समुदाय, किसी भी जाति, किसी भी धर्म पंथ किसी के भी खिलाफ नही है। कुछ लोग मुसलमानों को बहकाने का कार्य कर रहे है। उनको डराने का कार्य कर रहे है। यह कानून मात्र तीन देशों, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांगलादेश में अल्पसंख्यक छह समुदाय है। जिनको धर्म के नाम पर प्रताड़ित किया गया। अत्याचार किए गए। वह देश छोड़कर भारत आ गए है। उन लोगों की मदद करने के लिए और नरकीय जीवन सुधारने के लिए बनाया है।