संजीव शर्मा.
मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टैक्नोलॉजी में पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान कॉलेज छात्र-छात्राओं ने विश्व जल दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के 22 छात्र-छात्राओं के अलावा 114 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया।
जल संरक्षण के महत्व पर कालेज के डीन डॉ राजबीर सिंह के अलावा एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉo आर एस सेंगर, कार्यक्रम अधिकारी डॉo कुलदीप कुमार त्यागी और डॉ शैलजा कटोच ने स्वयंसेवकों के साथ चर्चा की। डॉ राजबीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को छात्रावासों में विवेकपूर्ण पानी के उपयोग की सलाह दी। इस दौरान डॉ टी.एस. सरकार, डॉ अतुल वर्मा, डॉ. अजीत सिंह और एनएसएस ईकाई के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

- वो मदन के कद को नापते रहे, धुरंधर धामी ने किया ‘सरकार’ की आपदा का प्रबंधन
- एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में लिया भाग
- धामी कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री ने रखी प्रशासनिक कमान अपने पास
- कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देने में ICAR की महत्वपूर्ण भूमिका: कुलपति
- ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और नशा तस्कर



