नवीन चौहान.
गाजियाबाद में एक महिला के साथ झोलाछाप डॉक्टर और उसके साथी द्वारा एक महिला को नशे का इंजेक्शन लगाकर सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार खोड़ा के इंदिरा विहार कालोनी में क्लीनिक चलाने वाले दो झोलाछाप साकिब और जकी ने दिल्ली की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के पति ने खोड़ा थाने में नामजद केस दर्ज कराकर बताया है कि धोखे से जकी उनकी पत्नी को साकिब के घर ले गया। लंबे समय से ठीक नहीं हो रही खांसी के उपचार के बहाने दोनों ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर घिनौनी करतूत की। पुलिस ने सोमवार को साकिब को गिरफ्तार कर लिया। जकी की तलाश की जा रही है।
महिला के पति ने बताया कि दुष्कर्म के बाद पत्नी गुमसुम हो गई। पूछने पर भी कुछ बता नहीं रही थी। कई बार पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ साकिब और जकी नाम के झोलाछाप ने दुष्कर्म किया है। इस दौरान की वीडियो भी बना ली है। धमकी दी है कि अगर दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है, उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों पर भूमि विवादों को एक माह में सुलझायेगी पुलिस
- उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय में नए कुलपति प्रो. रमाकान्त पाण्डेय
- कड़ाके की ठंड के चलते 15 जनवरी को स्कूलों में अवकाश
- प्रेम हॉस्पिटल की अनूठी पहल, निशुल्क जांच के साथ गरीब मरीजों के लिए मुफ्त सर्जरी का संकल्प
- तप, त्याग और सनातन संस्कृति के संवाहक थे ब्रह्मलीन स्वामी चेतनानंद गिरि महाराज : श्रीमहंत रविन्द्र पुरी



