नवीन चौहान.
गाजियाबाद में एक महिला के साथ झोलाछाप डॉक्टर और उसके साथी द्वारा एक महिला को नशे का इंजेक्शन लगाकर सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार खोड़ा के इंदिरा विहार कालोनी में क्लीनिक चलाने वाले दो झोलाछाप साकिब और जकी ने दिल्ली की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के पति ने खोड़ा थाने में नामजद केस दर्ज कराकर बताया है कि धोखे से जकी उनकी पत्नी को साकिब के घर ले गया। लंबे समय से ठीक नहीं हो रही खांसी के उपचार के बहाने दोनों ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर घिनौनी करतूत की। पुलिस ने सोमवार को साकिब को गिरफ्तार कर लिया। जकी की तलाश की जा रही है।
महिला के पति ने बताया कि दुष्कर्म के बाद पत्नी गुमसुम हो गई। पूछने पर भी कुछ बता नहीं रही थी। कई बार पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ साकिब और जकी नाम के झोलाछाप ने दुष्कर्म किया है। इस दौरान की वीडियो भी बना ली है। धमकी दी है कि अगर दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है, उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- थानाध्यक्ष पल्लवपुरम ने निर्जला एकादशी पर लोगों को पिलाया ठंडा शरबत
- कुंभ-2027: हरिद्वार में सड़क नेटवर्क होगा हाईटेक, जाम से मिलेगी राहत
- हाइवे पर दिल्ली से हरिद्वार जा रही बस में लगी आग, 26 यात्री थे सवार
- टूटे हुए पिता की पुकार, “आज मेरे बेटे के साथ हुआ है, कल किसी और के साथ हो सकता है”
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज




