नवीन चौहान.
यूपी के एटा जिले में रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहां एक पिता ने अपनी सगी बेटी को हवस का शिकार बनाया और उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। इन फोटो और वीडियो को दिखाकर आरोपी डेढ साल तक अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। घटना का पता तब चला जब आरोपी की पत्नी के हाथ उसका मोबाइल लगा और उसने बेटी की अश्लील फोटो उसमें देखी।
महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की मां का का कहना है कि 19 वर्षीय बेटी के साथ 50 वर्षीय पति करीब डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म करता आ रहा है। पति ने अपने साथ अश्लील फोटो मोेबाइल में ले रखे थे। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक किसी बात को लेकर आरोपी का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया, तभी उसके हाथ फोन लगा और उसने मोबाइल में बेटी के साथ तमाम अश्लील फोटो और वीडियो देखे।
मोबाइल लेकर पत्नी थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। महिला के मुताबिक जब उसने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि करीब डेढ साल पहले उसके साथ पिता ने तब दुष्कर्म किया जब वह घर पर अकेली थी। आरोपी की 5 बेटियां और दो बेटे हैं। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। परिवार अशिक्षित है और मजदूरी करता है।
- हरिद्वार नगर निगम की ऐतिहासिक पहल— किन्नर सोनिया स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में रोबोटिक्स चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन
- एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी व एसएसआई को किया लाइन हाजिर
- निजी अस्पताल के डॉक्टर ने की युवती के साथ शर्मनाक हरकत
- उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान, हरिद्वार पहुंचे 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार पर्यटक और तीर्थयात्री







