मेरठ। जनपद के सकौती क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से गर्भ में भ्रूण परीक्षण का काम चल रहा था। हरियाणा से आई टीम ने इसका खुलासा किया। जिसके बाद मेरठ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हरकत में आ गई।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिल रही थी कि सकौती में अवैध रूप से अल्ट्रा साउंड कर गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जानकारी दी जा रही है। इस सूचना के बाद हरियाणा की टीम ने एक महिला को ग्राहक बनाकर दलाल के साथ भेजा, सौदा तय होने पर जब महिला का अल्ट्रासाउंड किया जाने लगा तो टीम वहां पहुंच गई और महिला दलाल समेत दो लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया। इस दौरान मुख्य आरोपी मशीन लेकर मौके से फरार हो गया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराकर उचित कार्रवाई करने की बात टीम ने कही है।
- हरिद्वार में 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह कार्यक्रम, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
- एसएसपी नवनीत भुल्लर ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में दो घायलों को भिजवाया अस्पताल
- अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर पुलिस की व्यापक तैयारी, पार्किंग व रूट प्लान जारी
- हरिद्वार में रिचार्ज शाफ्ट, तालाब नवीनीकरण और स्मार्ट जल प्रबंधन को बढ़ावा
- फाइनेंस कर्मचारी की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, शोरूम में बैठकर चला रहे धंधा



