हाइवे पर रैपिडक्स निर्माण कार्य में लगे जनरेटर में लगी आग से मचा हड़कंप




Listen to this article

न्यूज 127.
हाइवे पर पल्लवपुरम फेज वन के सामने चल रहे रेपिड ट्रेन के निर्माण कार्य के दौरान एक जनेरेटर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में मौके पर मौजूद कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार रैपिडक्स निर्माण कार्य में एलएनटी कंपनी के कर्मचारी काम कर रहे हैं। रविवार को काम करते समय अचानक एक जनेरेटर में आग लग गई। आग लगने पर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग लगने पर अग्निशमन यंत्रों के द्वारा उस पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं​ मिली। आग लगने की सूचना पुलिस को भी दी गई। जिस पर थाना पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और कर्मचारियों ने आग पर पानी डालकर किसी तरह काबू पाया।

साइट इंचार्ज चंद्र प्रकाश ने बताया कि रविवार को कार्य चल रहा था और जनरेटर चालू था। संभवत: अधिक लोड हो जाने के कारण जनेरेटर में आग लगी। फिलहाल मौके पर चल रहा निर्माण कार्य रूक गया है। अधिकारियों के अनुसार दूसरे जनरेटर की व्यवस्था कर जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि आग लगने से किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।