एक ही परिवार के पांच लोगों का बेरहमी से कत्ल, मकान में आग भी लगायी




Listen to this article

नवीन चौहान.
एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना यूपी के प्रयागराज की है। सभी का बेरहमी से कत्ल किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव की है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या की गई है। मरने वालों में दंपती के अलावा उनकी बेटी, बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी की हत्या धारदार हथियार से हमला कर की गई है।

हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग भी लगा दी थी। सुबह लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो वह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं। जबकि एक पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है।

घटना से गांव में सनसनी फैली है। फिलहाल घटना को किसने अंजाम दिया इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।