हरिद्वार से कलीम गैंग के पांच कैदी समेत आठ फरार, पुलिस में हडकंप, देंखे कैदियों की फोटो








Listen to this article

नवीन चौहान

हरिद्वार से कलीम गैंग के पांच कैदी समेत आठ फरार। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस कैदियों की तलाश में नाकेबंदी करके चेकिंग करने में जुटी है। सभी कैदी रोशनाबाद की अस्थायी जेल भिक्षुगृह से फरार हुए है।
फरार कैदियों में सागर चौहान,रजत, निशु उर्फ बिजली,निशांत वर्मा व बताए जा रहे है। पुलिस सभी की तलाश में सरगर्मी से जुटी है। आपको जहां कभी भी दिखाई दे तत्काल पुलिस को सूचना दे। बताते चले कि ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने 17 सितंबर को प्रॉपटी डीलर से रंगदारी के प्रकरण में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जबकि दो बदमाशों को 21 सितंबर को दबोचा था। लेकिन इन पांचों बदमाशों समेत आठ कैदी अस्थायी जेल से फरार हो गए।