शादाब अली कुरैशी
गायों की तस्करी करने वाले पांच शातिर बदमाशों को गौ संरक्षण स्कावयड की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गायों को काटने में प्रयुक्त औजार और 280 कुंतल गोमांस बरामद किया है। वहीं एक गाय और एक बछड़े को बंधनमुक्त कराया है। आरोपियों की आपराधिक कुंडली को खंगाला जा रहा है।
उत्तराखंड सरकार ने गायों के संरक्षण के लिए कानून पारित किया था। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेश के सभी जनपदों में गौ संरक्षण स्क्वायड की टीम गठित की गई थी। डीआईजी गढ़वाल इस टीम की मानीटरिंग करते है। हरिद्वार जनपद की टीम बेहतर कार्य कर रही है। इसी टीम ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देशों पर रूड़की के झबरेड़ा में एक घर पर छापा मारकर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गौ संरक्षण स्कावयड के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह,उप निरीक्षक शरद सिंह ,कांस्टेबल सुनील कुमार,राजेन्द्र सिंह, राकेश व प्रेमपाल सिंह ने हरिद्वार के थाना झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम खाताखेड़ी में फुरकान पुत्र स्व:खलील के घर पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से पांच व्यक्तियों को रंगेहाथों गोकशी करते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फुरकान पुत्र स्व खलील, मेहरबान पुत्र खलील,गुफरान पुत्र खलील, असलम पुत्र फुरकान, कुर्बान पुत्र खलील निवासी उपरोक्त सभी ग्राम खताखेड़ी थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार बताया। आरोपियों के कब्जे से करीब 280 किलोग्राम गौवंश मांस ,01 कुल्हाड़ी व 04 छुरिया ,01 लकड़ी का गुटका ,01काटा तराजू मय बाट , 02 रस्सियां,01 मोहरा व 01 जिंदा गाय व एक जिंदा बछड़ा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा”- 3/5/11 व 3/11पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।