दिन निकलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या




Listen to this article

संजीव शर्मा
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि संजय खोखर मंगलवार सुबह तिलवाड़ा मार्ग पर अकेले घुमने निकले थे। बताया जा रहा है कि पूर्व जिलाध्यक्ष पर पूर्व में भी हमला हो चुका है, तब उन्हें चार गोली लगी थी।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बागपत एसपी अजय कुमार सिंह, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, छपरौली थानाध्यक्ष दिनेश चिकारा पुलिफोर्स के साथ मौके पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जानकारी की। घटना को लेकर ग्रामीणों और भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है। बता दें छपरौली क्षेत्र में रालोद के वरिष्ठ नेता देशपाल खोकर की भी कुछ दिन पहले हत्या हुई थी। रालोद नेता जयंत चौधरी ने टवीट कर घटना पर दुख जताया है और प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किये हैं।