पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की फिसली जुबान, बोले गोल्ड कांग्रेस को मिलेगा: VIDEO




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है सरकार और संगठन मिलकर कार्य कर रहे हैं। चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में जो वादे जनता से किये गए थे उन्हें पूरा करने का कार्य किया जा रहा है।


अगामी सरकार किसकी बनेगी इस सवाल के जवाब में विजय बहुगुणा की जुबान भी फिसल गई। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभाल कर सही जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनेगी तो उन्होंने कहा कि गोल्ड कांग्रेस को मिलेगा। हालांकि तुरंत ही उन्होंने बात संभाली और कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी। सिल्वर और कांस्य के लिए कांग्रेस और आप पार्टी दौड़ में हैं। विजय बहुगुणा ने कहा कि भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अपने अस्तिव की लड़ाई लड़ रही है।