पूर्व मुखिया के बेटे ने मजाक करने पर सरेआम मार दी गोली




Listen to this article

नवीन चौहान.
एक व्यक्ति को मजाक करना उस वक्त भारी पड़ गया जब पूर्व मुख्यिा के बेटे ने उस व्यक्ति को सरेआम गोली मार दी। गोली लगने से घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार पटना के धनरुआ प्रखंड के मढ़हीपर गांव में विजयपुरा पंचायत की पूर्व मुखिया गायत्री देवी के पुत्र मोनू कुमार ने मजाक करने पर गांव के अधेड़ जय कुमार को गोली मार दी।

आरोपी ने उसे उस वक्त गोली मारी जब वह अपने दालान पर अन्य ग्रामीणों के साथ बैठा था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पूर्व मुखिया के खिलाफ नारेबाजी की।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर उन्हें जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।