इन राशियों पर शनिदेव की बरसेगी कृपा, बिजनेस में होगा लाभ




नवीन चौहान.
शनिदेव 30 साली बाद कुंभ राशि में आ रहे हैं। शनि ढाई साल में राशि बदलते हैं। पिछले ढ़ाई साल से शनि जिस राशि में थे उससे अब दूसरी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसा 30 साल के बाद हो रहा है जब शनि अपनी ही कुंभ राशि में आ रहे हैं।

कर्मों के अनुसार देते हैं फल
शनिदेव कर्मों के अनुसार मनुष्य को फल देते हैं। अच्छा कर्म करने वालों को अच्छा और बुरा करने वाले को दंड देते हैं। शनि हमेशा बुरा ही नहीं करते, शनि रंक को राजा भी बना सकते हैं। इस बार इनका राशि परिवर्तन भी इन राशि वालों का किस्मत का ताला खुलने वाला है।

ज्योतिषों की मानें तो मेष राशि वालों के लिए शनि खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। इस राशि वालों के लिए यह धन-लाभ के भरपूर अवसर लाएगा। जो लोग इस समय करियर बनाने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह सबसे बढ़िया समय है। इस राशि के लोगों को जहां बिजनेस में लाभ तो समाज में सम्मान भी मिलेगा।

वृषभ राशि के लोगों को मनचाही नौकरी, प्रमोशन और अच्छा इंक्रीमेंट ये तीनों मौके मिल सकते हैं। इस समय बिजनेस के लिए खास मौका है।

धनु राशि राशि के लोगों की शनि किस्मत खोलने वाले हैं। शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा तो मिलेगा ही साथ आपकी कोई लंबी बीमारी भी आपका पीछा छोड़ सकती है। अब आपके खुशी भरे दिन आने वाले हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *