नवीन चौहान.
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ गेस्ट्रोलाजिस्ट डा. विपुल कंडवाल की निगरानी में उनका इलाज हो रहा है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार बताया है।

अस्पताल में भर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत का हाल जानने के लिए शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, व महापौर सुनील उनियाल गामा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।

बतादें पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत नेपाल से वापस दून लौटे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शाम को आरोग्यधाम अस्पताल भर्ती किया गया। अस्पताल में डॉ. विपुल कंडवाल ने उनकी जांच की। ब्लड सैंपल लेकर जांच को पैथोलॉजी लैब भेजे गए।

बताया जा रहा है कि यूरिन इंफेक्शन के चलते त्रिवेंद्र सिंह रावत को आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर विपुल कंडवाल के अनुसार कोई गंभीर बात नहीं है। आवश्यक एंटीबायोटिक दिये गए हैं, जल्द ही आराम लगने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।
- दबिश देकर वापस लौट रहे हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत
- हरिद्वार पुलिस की मेजबानी में 14वीं प्रादेशिक पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
- बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों खतरे में, कक्षा पांच तक के बच्चों की छुटटी
- हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण ने एक ही कैंप में 32 मानचित्रों किए स्वीकृत
- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के बुलडोजर ने अवैध प्लॉटिंग की ध्वस्त



