काजल राजपूत.
उत्तराखंड के आईपीएस और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का सिलसिला सोशल मीडिया पर जारी है। हालांकि इस बात की जानकारी लगते ही एसएसपी एसटीएफ ने इस आईडी को ब्लॉक कराने की कवायद शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्व इस तरह के कृत्यों को अंजाम देते हैं। उनको इस फर्जी फेसबुक आईडी की जानकारी मिल गई है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की फेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करना चाहिए। जनता को सर्तक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एसटीएफ की ओर से धोखाधड़ी से जनता को बचाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। मुहिम के सकारात्मक परिणाम दिखाई पड़ रहे है। जनता अब जागरूक होने लगी है।




