जोगेंद्र मावी
भारत के सभी किसान संगठनों द्वारा किसानों के समर्थन में तीनों काले कानून के खिलाफ भारत बंद के आह्वान में प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी के आह्वान पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से बंद को पूर्ण समर्थन देकर सफल बनाया। किसान कांग्रेस के आह्वान पर जगजीतपुर राजा गार्डन आदि के सभी व्यापारियों ने पूर्ण सहयोग दिया। वह अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी उपस्थित होकर सभी का मनोबल बढ़ाया। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि किसानों के साथ आज पूरा देश है, लेकिन कुछ लोग किसानों को भी बदनाम करने पर तुली हुई है। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि आज देश का अन्नदाता परेशान है, लेकिन केंद्र भाजपा की केंद्र सरकार हठधर्मिता अपनाते हुए कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। इस मौके पर सुंदर सिंह मनवाल, संसार सिंह मलिक, अनुज चौधरी, योगेश सक्सैना, गोविंद सिंह बिष्ट, नरेश सेमवाल, यशपाल प्रधान, श्याम सुंदर प्रधान, पार्षद उदयवीर चौहान, हरपाल मौर्य, राहुल चौधरी, नवनीत वालिया, अजय चौधरी, सरदार गुरुचरण सिंह, अमरदीप, प्रदीप कुमार, महिंद्र प्रालिया, दीपक चौधरी, विकास गुप्ता, संजय यादव, नरेंद्र आदि शामिल हुए।
गांधीवादी तरीके से कराया बंद, किसान कांग्रेस ने दिखाई ताकत



