नवीन चौहान
एक फैक्टरी में गुरूवार की देर रात अचानक गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। गैस रिसाव होने के बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। यह घटना महाराष्ट्र के बदलापुर में गुरुवार रात करीब 10.20 बजे हुई।
घटना के बाद फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर बुलाया गया। उसने करीब 11.30 बजे गैस रिसाव पर काबू पाया। ठाणे नगर निगम का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। इस घटना में किसी के घायल न होने की बात कही गई है।
हालांकि बताया गया कि कुछ लोगों को उल्टी और जी मिचलारने की शिकायत हुई। ये गैस रिसाव एमआईडीसी क्षेत्र में नोबल इंडिया मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। यह कंपनी एक रिएक्टर में कच्चे तेल के लिए दो रसायनों सल्फ्यूरिक एसिड और बेंजीन हिहाइड्रेड को मिलाती है।
- अल्मोड़ा में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
- मेरे पति के दूसरी महिला से संबंध और दूसरी बोली जेठ ने हड़प ली संपत्ति
- विधायक आदेश चौहान की पहल पर वार्ड-12 में 1.08 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, गूंजेगी किलकारियां
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मनसा देवी हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण



