तनावमुक्त पुलिस कर्मियों को ही दें रायफल: DGP








Listen to this article

नवीन चौहान.
पुलिस कर्मी यदि तनाव में है तो उसे किसी भी सूरत में शस्त्र न दिया जाए। यह बात उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि तनाव मुक्त पुलिसकर्मियों को ही दी जाए रायफल।

डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तनावग्रस्त पुलिसकर्मियों को सशस्त्र से दूर रखा जाए। अस्वस्थ, बीमार, नशेड़ी पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण ड्यूटी से दूर रखा जाए। यदि ऐसे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने पर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी।