मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा




नवीन चौहान.
खुुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ाते हुए यह फैसला केंद्र सरकार ने खतरे की आशंका को देखते हुए लिया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हथियारबंद कमांडो से लैस जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राजीव कुमार के खिलाफ दुश्मन देश साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को 40-50 कर्मियों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने को कहा है। बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 15 मई 2022 में 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर कार्यभार संभाला था। उन्हें एक सितंबर, 2020 को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *