कांस्टेबल संजय गुर्जर के परिवार को सरकार देगी 10 लाख की सम्मान राशि




Listen to this article

नवीन चौहान
कोरोना वारियर कांस्टेबल संजय गुर्जर की अपने दायित्वों के निर्वहन के दौरान सङक दुर्घटना में मृत्यु पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके परिजनों को सीएम राहत कोष से 10 लाख रूपये की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल संजय गुर्जर की दुर्घटना में मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। कांस्टेबल संजय पीपीई किट लाते हुए दुर्घटना के शिकार हो गए थे।