बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, भूपतवाला में “डीएवी क्लस्टर स्पोर्ट्स 2025” का भव्य आयोजन




Listen to this article

छात्रों ने दिखाई उत्कृष्ट खेल भावना, 97 खिलाड़ियों ने बटोरे कुल 120 से अधिक पदक
न्यूज127
बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, भूपतवाला, हरिद्वार में आयोजित “डीएवी क्लस्टर स्पोर्ट्स 2025” प्रतियोगिता में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल एवं अनुकरणीय खेल भावना का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में हरिद्वार, देहरादून, कोटद्वार और स्थानीय बीएम डीएवी सहित अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह आयोजन डीएवी प्रबंधकर्तृ समिति, नई दिल्ली के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जो प्रतिवर्ष क्लस्टर, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है।

शुभारंभ और प्रतिभागिता:

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएम डीएवी की प्रधानाचार्या श्रीमती लीना भाटिया ने खेल ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात चार डीएवी विद्यालयों — डीएवी कोटद्वार, डीएवी देहरादून, डीएवी सेंटेनरी (जगजीतपुर) और बीएम डीएवी, हरिद्वार — के लगभग 97 खिलाड़ियों ने टेनिस, वूशू, ताइक्वांडो, योग और करांटे जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

शानदार पदक प्रदर्शन:

खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों की शानदार झड़ी लगाकर विद्यालयों का नाम रोशन किया। पदक विवरण इस प्रकार है:

बीएम डीएवी, हरिद्वार: 24 स्वर्ण | 16 रजत | 04 कांस्य | कुल – 44 पदक
डीएवी देहरादून: 21 स्वर्ण | 09 रजत | कुल – 30 पदक
डीएवी कोटद्वार:15 स्वर्ण | 03 रजत | कुल – 18 पदक
डीएवी सेंटेनरी, जगजीतपुर। 12 स्वर्ण | 03 रजत | 01 कांस्य | कुल – 16 पदक


निर्णायक मंडल एवं विशिष्ट उपस्थिति:
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मंडल की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
राजेंद्र नौटियाल (जिला सचिव, ताइक्वांडो, हरिद्वार), गौरव सिंह (अंतरराष्ट्रीय निर्णायक), जैनेंद्र कुमार एवं अशोक (जिला पदाधिकारी) डॉ. शिवम व डॉ. अंकित शर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ योग साइंस, स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी)
प्रधानाचार्या का संदेश:
प्रधानाचार्या श्रीमती लीना भाटिया ने सभी विजयी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि— > “खेल बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह न केवल उनके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और सहनशीलता जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास भी करते हैं, जो जीवन की हर चुनौती को सहजता से पार करने में सहायक होते हैं।”
विदित हो कि “डीएवी क्लस्टर स्पोर्ट्स 2025” ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि एकता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना को भी बढ़ावा दिया। इस आयोजन के माध्यम से यह साफ हुआ कि खेलों के क्षेत्र में डीएवी संस्था निरंतर नयी ऊँचाइयों को छू रहा है। शिक्षा के साथ—साथ बच्चों को खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में निपुण बनाने की दिशा में अग्रसरित है।