haridwar जीआरपी ने 17 साल से लापता व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया








Listen to this article


नवीन चौहान
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली में नौकरी छूटने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता व्यक्ति को जीआरपी हरिद्वार ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के कार्यो की पीड़ित परिजनों ने सराहना की।
बैशाखी स्नान पर्व पर सुरक्षा के दृष्टिगत थानाध्यक्ष अनुज सिंह हमराही कर्मचारियों के साथ शान्ति व्यवस्था को बहाल रखने और संदिग्धों का सत्यापन करने के लिए चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति काफी समय से गेट नम्बर 02 पर खडा हैै। जो सदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अनुज सिंह गेट नंबर-02 पर पहुँचे। उक्त संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो उक्त व्यक्ति के पास से प्राप्त आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम राजपाल पुत्र अमर सिह निवासी- न्यू विकास नगर, लोनी देहात गाजियाबाद उ0प्र0 उम्र-55 वर्ष सन्दर्भित जानकारी प्राप्त हुई। गहन पूछताछ करते हुए पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह गांव-ढहार,थाना -सरुरपुर ,जिला मेरठ, उ0प्र0 की मूल निवासी है। विगत 17 सालों ले अपने घर से लापता है। मेरा परिवार ग्राम- ढहार उपरोक्त मे रहता है वर्ष 2006 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली में नौकरी छूट जाने के कारण मै घर छोड के चला गया था। तभी से घुम्मक्कड जीवन व्यतीत कर रहा था। जहां मेहनत मजदुरी करता वही कुछ दिन रुक जाता और फिर आगे बढ जाता। इसी प्रकार जीवन यापन करते -करते परिवार-जनो से काफी समय से दुर रहते- रहते मानसिक रुप से काफी परेशान हो गया था। काम धन्धे, व जीवन के अन्तिम दिनों को धार्मिक नगरी हरिद्वार में बिताने के लिए हरिद्वार आया था। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने परिजनों को सूचना दी। बताया कि उनका बेटा सकुशल है। जिसके बाद परिजन जीआरपी हरिद्वार आये 17 साल बाद इसके सकुशल मौजूद व जीवित पाये जाने पर इसके परिवार जनों द्वारा अत्यधिक प्रसन्नता जाहिर की गयी। उक्त व्यक्ति को सकुशल उसके परिवार जनो के सुपुर्द किया गया।
इस प्रकार विगत 17 साल से लापता व्यक्ति राजपाल उपरोक्त कि सकुशल बरामदगी पर उक्त व्यक्ति के परिजनो , रेलवे प्रशासन, व उच्चाधिकारी गणो द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस की कार्य दक्षता की भूरी-भूरी प्रशन्सा की गयी है।
नाम पता व्यक्ति
राजपाल पुत्र अमर सिह निवासी- न्यू विकास नगर, लोनी देहात गाजियाबाद उ0प्र0( हाल पता)
गांव-ढहार,थाना -सरुरपुर ,जिला मेरठ, उ0प्र0( मूल पता)
पुलिस टीम सदस्य
1- उ0नि0 अनुज सिह (थानाध्यक्ष) थाना जीआरपी हरिद्वार
2- हे0कानि0 01 श्यामदास थाना जीआरपी हरिद्वार
3-कानि0 140 अजेन्द्र कुमार थाना जीआरपी हरिद्वार
4- कानि0 78 जोगेन्द्र कुमार थाना जीआरपी हरिद्वार