गुरु का संदेश कि लोभ का त्याग कर मेहनत से कमाएं धन: सरदार टेक सिंह




Listen to this article

नवीन चौहान
ज्वालापुर स्थित गोल गुरुद्वारे पर प्रकाश पर्व पर भजन, कीर्तिन, अरदास और लंगर का आयोजन किया। इससे पूर्व प्रभात फेरियां निकालकर गुरु के विचारों का संदेश दिया। गुरु नानक देव के अनमोल वचनों को बताया। गुरुद्वारे के प्रधान सरदार टेक सिंह ने उनके संदेशों के बारे में जानकारी देते हुए कहा गुरु नानक देव जी ने अपना पहला संदेश मात्र 5 साल की उम्र में दिया था। गुरुनानक देव जी ने समाज को एकता में बांधने के लिए कई संदेश दिए। प्रकाश पर्व के अवसर पर आइए जानते हैं गुरु नानक देव जी के अनमोल उपदेशों को गुरु नानक देव जी का मानना था कि भगवान एक है और वह हर जगह पर है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से धन कमाना चाहिए। जरूरतमंदो की सहायता के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिेए। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने शुभकामनाएं दी। पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि सिख धर्म के पहले गुरु नानक देवजी की जयंती हर साल कार्तिक पर प्रकाश मनाया जाता है। नानक देवी जी ने कुरुतियों, सामाजिक बुराईयों को दूर नया प्रकाश फैलाने का काम किया। इस मौके पर गुरुविंदर सिंह, अनूप सि​द्धू, रविंद्र सिंह, देवेंद्र खत्री, अमित शर्मा, रविश सिंह, जसप्रीत सिंह, जसविंद्र सिंह, सरदार दलजीत सिंह मान, इंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, शक्ति, जयदेव सचदेवा आदि के अलावा पार्षद उदयवीर चौहान, कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कड़च्छ, पूर्व सचिव सतीश दाबड़े, ठाकुर रतन सिंह, कुंवर बाली आदि शामिल हुए।