गुटबाजी के चलते कांग्रेस छोड़कर भाजपा की गोंद में बैठे नेता, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त का गम अभी कांग्रेस भूला भी नहीं पाई थी कि निकाय चुनाव से पूर्व ही उनका कुनबा खिसकने लगा है। कांग्रेस के कई दमदार नेता पार्टी छोड़कर भाजपा की गोंद में बैठ गये है। भाजपा के नेता कांग्रेसियों का तहे दिल से स्वागत करते हुये पार्टी में शामिल करा रहे है। एअर कंडीशन में बैठकर कांग्रेस की राजनीति करने वाले नेताओं के लिये करंट के लगातार झटके महसूस किये जा रहे है।
कांग्रेस पार्टी में सदा से ही गुटबाजी हावी रही है। कांग्रेस कई खेमों में बंटी है। जिसका नुकसान पार्टी को हमेशा से ही चुनावों में उठाना पड़ा है। पंचपुरी हरिद्वार की बात करें तो यहां पर कांग्रेस के कई खेमे है। लेकिन निकाय चुनाव में कांग्रेस के बड़े लीडरों ने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करनी शुरू कर दी। जिससे कार्यकर्ता में निराशा का भाव उत्पन्न होने लगा। कांग्रेसियों ने अपने लिये सुरक्षित ठिकाना भाजपा को तलाशा। तमाम कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही नेताओं ने भी अपनी सुविधानुसार दल बदलने का खेल शुरू कर दिया। कभी कट्टर कांग्रेसी होने का दंभ भरने वाले पूर्व पार्षद भूपेंद्र ने भाजपा का दामन थाम लिया। वही भाजपा के पुतले फूंकने वाले उत्तरी हरिद्वार के कांग्रेसी नेता तरूण नैययर ने भी भाजपा की गोद को पंसद किया है।