प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा अवैध खनन, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। धर्मनगरी में अवैध खनन का खेल जोरों पर है। खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे है। अवैध खनन सामग्री भी बेरोकटोक जा रही है। पथरी क्षेत्र में एक खनन माफिया ने एक खेत को ही खोद डाला। इस खेत की मिट्टी को ठिकाने भी लगाया जा रहा है।
गांव फेरूपुर निवासी अनूप सैनी ने अवैध खनन की शिकायत जिला प्रशासन से की है। डीएम को प्रेषित पत्र में बताया गया कि बिशनपुर कुंडी और फेरूपुर के बीच खेत में खनन माफिया जेसीबी लगाकर मिट्टी निकाल रहे है। जिसके चलते खेतों में गहरे गडढ़े हो गए है। जबकि किसी ने भी इस खेत से मिट्टी निकालने की अनुमति नहीं ली है। अनूप सैनी ने प्रशासन से अवैध खनन को बंद कराने की मांग की है। बताते चले की खनन माफियाओं की शासन प्रशासन में पूरी पकड़ है। जिसके चलते माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन करते है। प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इन माफियओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है।