Haridwar Mahakumbh पर्व 2021 में कहां होंगे स्थायी कार्य, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहन

हरिद्वार। Haridwar Mahakumbh पर्व 2021 को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियां करने में जुटा है। Haridwar DM Deepk Rawat ने कुम्भ मेला 2021 की तैयारियों एवं सम्भावित कार्यों के सम्बंध में सभी विभागों के साथ संयुक्त बैठक कर कार्यो को मूर्त रूप देने में लगे है। इसी के चलते सीसीआर सभागार में सभी विभागों द्वारा प्रस्तावित कार्यो का विवरण, अनुमानित लागत, किये जाने वाले कार्यों का औचित्य एवं लाभ सहित प्रजेंटेशन DM Deepk Rawat के समक्ष दी गयी। उक्त बैठक में विभागों द्वारा बताये गये आवश्यक कार्यो में से प्राथमिकता के आधार पर किये जाने वाले कार्य DM Deepk Rawat ने चिन्हित किये। अभी तक कुल 22 विभागों के कार्य प्रस्ताव एवं अनुमानित लागत का विवरण शासन को प्रेषित किया जा सका है। जिनकी अनुमानित लागत 866.72 लाख है। शेष विभागों से अति शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद में किये जाने वाले कुम्भ कार्य स्थाई प्रकृति हों, जिसका लाभ यहां आने वाले तीर्थ, समय-समय आयोजित होने वाले मेलों व पर्वो में किया जा सके। सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता युक्त किये जायें। सिंचाई विभाग ने चीला रोड, कांवड़ पटरी चैड़ीकरण, कांगड़ा घाट का चौडी़करण, दीनदयाल पार्किंग से चण्डीदेवी पुल तक पैदल पटरी का निर्माण, गंगा नदी के तट पर कांगड़ी गांव में घाटों का निर्माण, डामकोठी के डाउन स्ट्रीम में पुल जटवाड़ा तक घाटों का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण, भारी वाहनों के लिए धनौरी-सिडकुल में लिंक रोड का निर्माण हरिद्वार के लिए किये जाने का प्रस्ताव औचित्य सहित रखा।

ऋषिकेश, रूड़की सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भी कार्यो का प्रस्ताव भी रखा। लोक निर्माण विभाग ने हरिद्वार रिंग रोड सहित कुम्भ मेले के दौरान बनने वाले 28 पुलों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। जिलाधिकारी ने इनमें से चार पुलों का स्थाई निर्माण किये जाने के निर्देश दिये। इनमें दक्षद्धीप- बैरागी कैम्प को जोड़ने वाले पुलों को स्थायी बनाये जाने की योजना है। रूड़की-बहादराबाद- धनौरी पुल को भी स्थायी रूप में बनाया जायेगा। यूपीसीएल द्वारा हरकी पैड़ी, कनखल में लाइन अण्डर ग्राण्ड किये जाने के स्थायी कार्य, विद्युत लाइन डालने, कॉम्पैक्ट सब स्टेशन लगाये जाने तथा ललतारौपुल एवं जगजीतपुर में बड़े सब स्टेशन के स्थायी कार्य किये जायेंगे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के छोटे कार्यों पर शीघ्र टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ किये जाने के निर्देश सभी विभागों को दिये।

स्वास्थ्य विभाग के बैठक के अनुपस्थित रहने पर सीएमओ हरिद्वार को समस्त जानकारियों सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये। पशु कल्याण विभाग को मेलों के दौरान आवारा पशुओं के लिए लोडिंग वाहन चिन्हित स्थानों पर लगाये जाने की बात कही। पुलिस विभाग सहित सभी विभागों से अतिरिक्त पार्किंग बनाये जाने स्थान चिन्हित के जाने को लेकर सुझाव आमंत्रित किये।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके, मुख्य नगर आयुक्त नितिन भदौरिया, एचआरडीए सचिव बंशीधर तिवारी सहित पुलिस व अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।