नवीन चौहान
हरिद्वार। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हरिद्वार जनपद पुलिस ने मुस्तैदी के साथ चेकिंग अभियान चलाया। जनपद पुलिस ने तमाम होटलों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग की। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। जनपद पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैदी से नजर बनाये हुये है। हरकर पैड़ी, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित तमाम स्थानों पर पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने गणतंत्र दिवस पर्व पर जनपद को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश जारी किये। एसपी सिटी ममता वोहरा और एसपी देहात मणिकान्त मिश्रा ने अपने-अपने क्षेत्रों के सघन चेकिंग अभियान चलाये। पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। पुलिस ने देर रात्रि तक होटलों को खंगालती रही। जनपद पुलिस ने संदिग्धों पर पूरी नजर बनाई हुई है। रानीपुर, ज्वालापुर, हरिद्वार, कनखल पुलिस क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ संदिग्धों की तलाशी ले रही है।



