न्यूज 127.
श्यामपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीवाली में एक मकान में हुए विस्फोट के बाद मकान की दीवारें गिर गई। हादसे में महिला और उसके चार बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक और बीडीएस की टीम ने जांच पड़ताल कर विस्फोट के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया।
गाजीवाली में बिशन चंद्र नेगी का मकान है। मकान की पहली मंजिल पर बेटा दिनेश अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार सुबह अचानक तेज धमाका हुआ। जिसके बाद मकान की दीवारें गिर गई। दिनेश की 40 वर्षीय पत्नी पिंकी, 18 वर्षीय बेटी खुशी, 16 वर्षीय बेटी सृष्टि, 12 वर्षीय बेटी आकांक्षा और 9 वर्षीय बेटा शौर्य घायल हो गए। इस विस्फोट से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर श्यामपुर पुलिस के अलावा एसपी सिटी पंकज गैरोला भी मौके पर पहुंचे ओर घटना की जानकारी की। मौके पर फोरेंसिक और बीडीएस को भी बुलाया गया। अभी धमाके के कारणों का पता नहीं चला है। रसोई में रखे गैस सिलेंडर भी सुरक्षित मिले हैं।



 
		
			


