न्यूज 127.
उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार महिलाओं को सशक्त और सफल बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। प्रदेश में लखपति दीदी योजना का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार के गांव गाजीवाली में रहने वाली शांति देवी को लखपति दीदी योजना का लाभ मिला है।
शांति देवी का कहना है कि वह सहायता समूह से जुड़ी हैं, कुछ समय पूर्व उन्होंने योजना का लाभ लेकर अपनी खुद की परचून की दुकान खोली और अपना स्वयं का रोजगार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरीके से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बेहतर कदम उठाए हैं, उसके लिए वह उनका धन्यवाद करती हैं। शांति देवी ने बताया कि वह परचून की दुकान के साथ-साथ पहाड़ से आने वाली दाल, आटा, अचार बेचती हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से उन्हें सशक्त होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सरकार की योजनाओं को लाभ उठाकर सशक्त हो रही हैं।
Haridwar news: गाजीवाली शांति देवी को मिला लखपति दीदी योजना का लाभ



