शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। आरोपी ज्वालापुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि समीर पुत्र असलम निवासी मौहल्ला कस्साबान, ज्वालापुर ने उसकी बहन को बहला फुसला कर प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी समीर उसे शादी का झांसा देने लगा। जिसके बाद उसकी बहन से जबरन शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिये। पीड़िता ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित परिजनों ने आरोपी समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिये तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित परिजनों का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी समीर के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी समीर पेशे से वाहन चालक है। कई सालों से समीर युवती को शादी का झांसा दे रहा था।