नवीन चौहान
गांजा बेचने जा रही एक महिला तस्कर को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से करीब साढ़े 4 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
चौकी प्रभारी रोडीबेलवाला उप निरीक्षक पवन डिमरी मय पुलिस बल के रास्ते में चेकिंग कर रहे थे। पुलिस टीम को ललतारौ पुल के पास सीसीआर को जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध महिला दिखाई दी। पुलिस को देख वह महिला सकापका कर तेजी से पीछे मुड़कर जाने लगी। महिला कांस्टेबल आंचल मनवाल ने उसे दौड़ कर पकड लिया। संदेह के आधार पर नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो उक्त महिला ने अपना नाम सविता पत्नी शिवा निवासी ग्राम कुमशेर थाना अमृतसर जिला फरूखाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी अलकनन्दा घाट झुग्गी झोपड़ी हरिद्वार बताया। महिला के कन्धे में रखें एक बैंग की तलाशी ली गई तो उसमें से करीब 4 किलो 35 ग्राम गांजा, 22 पव्वे देशी शराब बरामद हुये।
गिरफ्तार अभियुक्त
सविता पत्नी शिवा निवासी ग्राम कुमशेर थाना अमृतसर जिला फरूखाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी अलकनन्दा घाट झुग्गी झोपड़ी हरिद्वार
बरामदगी
4 किलो 35 ग्राम गांजा किमत करीब 82000/-रू0
पुलिस टीम
उप निरीक्षक पवन डिमरी, कोतवाली नगर हरिद्वार, कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल अनिल, महिला कांस्टेबल आंचल मनवाल
गांजा बेचने जा रही महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

