नवीन चौहान,
हरिद्वार। हरिद्वार के एक थाने के एसओ अवकाश पर गये तो अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो गये। अतिक्रमणकारियों ने एक बार फिर स्थान पर कब्जा कर लिया। लेकिन अवकाश से आने के बाद इस बार एसओ ने सख्त हिदायत देकर अतिक्रमणकारियों को हटाया है। जी हां ये पूरा मामला कनखल थाने का है। कनखल थाने के एसओ अनुज सिंह ने क्षेत्रवासियों को एक गंभीर समस्या से निजात दिला दी है।
इस समस्या से कनखल के साथ-साथ हरिद्वार के निवासी भी काफी लंबे समय से परेशान चल रहे थे। इस परेशानी को दूर करने के लिये कई बार क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते वो समस्या दूर नहीं हो पा रही है। जी हां वो समस्या कनखल चौक बाजार पर लगने वाले जाम की थी। इस चौराहे पर रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ था। लेकिन पुलिस ने इस अतिक्रमण से क्षेत्रवासियों को पूरी तरह से निजात दिला दी है।
बतादे कि कनखल चौक बाजार में चारों आरे से रेहड़ी बालों ने कब्जा किया हुआ था। सुबह सबेरे पूरी कचोड़ी और खस्ता वाले रहते थे। तो दोपहर के बाद फास्ट फूड का बाजार सज जाता था। टिक्की चाट और गोल गप्पे बेचने वाले रेहड़ी वाले इस जगह पर आ खड़े होते है। इन रेहड़ी पर आने वाले ग्राहकों के कारण पूरी सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कनखल एसओ अनुज सिंह ने कुछ दिन पूर्व अतिक्रमण अभियान चलाया और चौक बाजार में लगने वाली रेहड़ी हटा दी है। इसके कुछ दिन बाद तो ठीक चला लेकिन एसओ अनुज सिंह अवकाश पर चले गये। एसओ की छुट्टी जाने का पता अतिक्रमणकारियों को लगा तो उन्होंने एक बार फिर रेहड़ी लगानी शुरू कर दी। अवकाश से वापिस आने के बाद एसओ अनुज सिंह ने कनखल चौक पर चेकिंग करने निकले तो सभी रेहड़ी पूर्व की भांति खड़ी दिखाई दी। उन्होंने तत्काल रेहड़ी वालों को जगह खाली करने के आदेश दिये। जिसके बाद कनखल चौक बाजार एक बार फिर अतिक्रमण मुक्त हो गया। देखने वाली बात ये है कि इस अतिक्रमण से कितने दिन तक निजात मिल पाती है।